Google Analytics —— Meta Pixel

लोबिन हेम्ब्रम आज BJP का हिस्सा बनेंगे, हेमंत सोरेन के समर्थकों के बीच सेंधमारी की आशंका

News Desk
2 Min Read

झारखंड के बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम आज 12 बजे दिन में भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में इसके लिए मिलन समारोह कार्यक्रम भी रखा गया है। जिस समय हेम्ब्रम भाजपा की सदस्यता लेंगे उस समय झारखंड भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावना है। लोबिन हेम्ब्रम ने 26 अगस्त को कहा था कि वो जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

झामुमो से की थी बगावत, विधानसभा की चली गई थी सदस्यता

बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने पार्टी में रहते हुए विगत लोकसभा चुनाव में दल के प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़े थे जिसके बाद पार्टी ने छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था और कुछ दिन बाद विधानसभा से उनकी विधायिकी भी समाप्त कर दी गई थी।

भाजपा में शामिल होने के बाद बोरियो से चुनाव लड़ने की संभावना

भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावना है। लोबिन हेम्ब्रम ने 26 अगस्त को कहा था कि वो जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

आदिवासी वोट बैंक में कर सकते हैं सेंधमारी

लोबिन हेम्ब्रम की गिनती झारखंड के बड़े आदिवासी नेताओं में होती है। बोरिया विधानसभा क्षेत्र और राजमहल लोकसभा क्षेत्र में वह अच्छी पकड़ रखते हैं। लोबिन के बीजेपी में शामिल होने पर हेमंत सोरेन के आदिवासी वोट बैंक में सेंधमारी हो सकती है।

Share this Article