Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार में 5 जिलों के लिए मूसलाधार बारिश और तूफान का चेतावनी, फसलों को हो सकता है नुकसान

News Desk
3 Min Read

बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इनके प्रभाव से पटना सहित अधिसंख्य जिलों में वर्षा होने से मौसम सामान्य बना हुआ है। शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा की संभावना जताई है।

बिहार के 5 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट

जबकि प्रदेश के पांच जिलों के कैमूर, रोहतास, पूर्वी व पश्चिम चंपारण व गोपालगंज में तेज तूफान, गरज-तड़क के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि फसल को नुकसान पहुंचने के आसार हैं।

चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पश्विम बंगाल के उत्तरी भागों व पूर्वोत्तर झारखंड के आसपास बना हुआ है। डेहरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ रेखा गुजर रही है।

इनके प्रभाव से अगले तीन दिन तक प्रदेश में वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना में 13.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई जबकि बीते 24 घंटों के दौरान गया जिले के नीमचक बथानी में सर्वाधिक वर्षा 105.4 मिमी दर्ज की गई।

प्रदेश में हो रही वर्षा के कारण दरभंगा व समस्तीपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट के साथ 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा 

गया के खीजरसराय में 104.6 मिमी, भागलपुर के खेलगांव में 85.4 मिमी, गया के बेलागंज में 84.8 मिमी, अरवल के कलेर में 81.2 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 80.0मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 72.2 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 71.4 मिमी, पटना के मसौढ़ी में 69.6 मिमी, कटिहार के मनहारी में 68.4 मिमी, बांका के अमरपुर में 62.4 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुरा में 58.4 मिमी, जमुई में 55.0 मिमी, सिवान के हुसैनगंज में 48.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Share this Article