Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस की एडवाइजरी, बंद रहेंगे कई प्रमुख रास्ते

News Desk
3 Min Read

दिल्ली यातायात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सड़कें बंद करने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की घोषणा की गई है।

  • आठ सड़कें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड मंगलवार सुबह 4 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। 
  • रिहर्सल के दौरान बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सी-हेक्सागोन, इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, रिंग रोड पर जाने से बचना चाहिए। उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपीएम मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड के वैकल्पिक मार्ग अपनाने चाहिए।
  • रिंग रोड पर एम्स फ्लाईओवर के नीचे, निजामुद्दीन रिंग रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराज रोड और सफदरजंग रोड आदि बंद रहेंगे। शांति वन की ओर पुराना लोहे का पुल और गीता कॉलोनी पुल भी बंद रहेगा। एडवाइजरी ने कहा गया कि रिंग रोड तक पहुंचने के लिए डीएनडी, एनएच-24 (एनएच-9), युधिष्ठिर सेतु, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज खुले रहेंगे।
  • 12 अगस्त की मध्यरात्रि से 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन और वजीराबाद पुलों के बीच माल वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसमें कहा गया है कि इस दौरान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा संचालित बसों सहित सिटी बसें 12 अगस्त की मध्यरात्रि से 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक रिंग रोड पर और आईएसबीटी से एनएच-24 (एनएच-9)/एनएच टी-पॉइंट के बीच नहीं चलेंगी। बहादुर शाह जफर मार्ग, तिलक मार्ग, सुभाष मार्ग, अखाड़ा चंदगी राम और हजरत निजामुद्दीन ब्रिज के बीच रिंग रोड का उपयोग करने की इच्छुक बसों को इन हिस्सों से बचने और वैकल्पिक मार्ग लेने का निर्देश दिया गया है। 
  • इसमें कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों को कैमरा, दूरबीन, रिमोट कंट्रोल कार की चाबियां, छाते, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स आदि नहीं लाने की सलाह दी गई है। 15 अगस्त तक दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों जैसे पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, माइक्रो-लाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा जंपिंग आदि की उड़ान प्रतिबंधित है।
Share this Article