Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, नागरिकों से भी अपील; हर घर लहराएं तिरंगा…

News Desk
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी डीपी बदल ली है।

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर (डीपी) पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया और इस अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। 77वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व उन्होंने देश के नागरिकों को खास संदेश भी दिया है।

पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपनी डीपी में तिरंगा लगाएं। इसके साथ ही हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि स्वतंत्रता दिवस करीब आ रहा है।

हमें हर घर तिरंगा अभियान को यादगार बनाना चाहिए। मैं अपनी डीपी बदल रहा हूं। आप सभी से अपील है कि आप भी अपनी डीपी बदलिए और इस खास अभियान में मेरे साथ साथ जुड़ जाइए।

हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा संस्करण नौ अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों पर तिरंगा लहराएं।

इसके साथ सेल्फी लें और इसे हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करें। इस कैंपेन का विशेष आकर्षण तिरंगा बाइक रैली होगी, जिसमें संसद सदस्य भी शामिल होंगे। यह रैली 13 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होगी। यह रैली भारत मंडपम से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में संपन्न होगी।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली निकालने को कहा है।

भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वालों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।

The post पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, नागरिकों से भी अपील; हर घर लहराएं तिरंगा… appeared first on .

Share this Article