Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

News Desk
2 Min Read

राजधानी समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। दक्षिणी की तुलना में उत्तरी भागों के जिलों में वर्षा में तेजी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

बिहार के इन 6 जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश के छह जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर आज भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

बिहार के 6 जिलों में अगले 6 दिनों तक होगी बारिश

प्रदेश में अगले छह दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में झमाझम वर्षा हुई। प​श्चिम चंपारण के बेतिया में 164.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा व राजधानी में मंगलवार को 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में तापमान में कमी दर्ज

प्रदेश में वर्षा की स्थिति बने होने के कारण मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मुंगेर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में कमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी पुपरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Share this Article