Google Analytics —— Meta Pixel

 2 करोड़ के गहने की लूट, बिहार पुलिस मुख्यालय ने सूचना देने वालों को 3 लाख कि घोषणा की

News Desk
2 Min Read

पटना| बिहार के पूर्णिया जिले के सहायक थानान्तर्गत एक प्रतिष्ठीट ज्वेलरी शोरूम में अज्ञात अपराधीयों ने करीब 2 करोड़ रूपये के गहने की लूट की घटना कारित की गयी है।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र पूर्णिया एवं पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया घटनास्थल पर पहुँचकर घटना के हर एक बिन्दु पर जाँच कर रही । घटना के उद्भेदन के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में तीन टीम बनायी गयी है।
काण्ड के उद्भेदन में सहयोग हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र पूर्णिया के द्वारा पुलिस अधीक्षक अररिया एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार को निर्देशित किया गया है। काण्ड के उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।
FSL की टीम घटनास्थल पर कैम्प कर लगातार कार्य कर रही है। STF की टीम को भी घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार काम कर रही है। CCTV फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है।
काण्ड में संलिप्त अपराधियों के विषय में जानकारी देने तथा उस जानकारी पर अभियुक्त की गिरफ्तारी / पहचान होने पर सूचना देने वाले को बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा 3 लाख रूपये का ईनाम की घोषणा की गयी है। यह सूचना मोबाइल नम्बर 8935980965 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।
CCTV में कैद अपराधियों की फोटो जारी किया गया है। इस घटना में संलिप्त अपराधियों के विषय में यदि किसी व्यक्ति को जानकारी हो तो कृपया निम्न नम्बरों पर सूचना देने का कष्ट करें। मोबाइल नम्बर 8935980965 •   
 

Share this Article