Google Analytics —— Meta Pixel

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत अगस्त माह में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

News Desk
2 Min Read

अगस्त शुरू होने वाला है. वैदिक पंचांग के अनुसार अगस्त महीने की शुरुआत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय मास सावन के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि से हो रही है. व्रत,पर्व और त्योहार के लिहाज से यह महीना बेहद खास है. इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगस्त महीने में कुल 15 प्रमुख व्रत और त्योहार हैं.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि अगस्त महीने में 19 तारीख तक सावन और फिर उसके बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत होगी. वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस महीने में सावन की शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एकादशी जैसे अहम पर्व पड़ रहे हैं. आइये जानते हैं अगस्त महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से…

2 अगस्त 2024 (शुक्रवार)- सावन शिवरात्रि
4 अगस्त 2024 (रविवार)- सावन अमावस्या
5 अगस्त 2024 (सोमवार)- सावन का तीसरा सोमवार व्रत
6 अगस्त 2024 (मंगलवार)-मंगला गौरी व्रत
7 अगस्त 2024 (गुरुवार) -सावन हरियाली तीज
9 अगस्त 2024 (शुक्रवार) -नाग पंचमी
11 अगस्त 2024 (रविवार)- भानु सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती
12 अगस्त 2024 (रविवार)-सावन का चौथा सोमवार व्रत
13 अगस्त 2024 (मंगलवार)-चौथा मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त 2024 (शुक्रवार)- पुत्रदा एकादशी व्रत
19 अगस्त 2024 (सोमवार) -सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, सावन का अंतिम सोमवार व्रत,
22 अगस्त 2024 (गुरुवार)-हरितालिका तीज व्रत
24 अगस्त 2024 (शुक्रवार)-बलराम जयंती
26 अगस्त 2024 (रविवार)-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
29 अगस्त 2024 (गुरुवार)-अजा एकादशी व्रत
 

Share this Article