Google Analytics —— Meta Pixel

मध्य प्रदेश चेक पोस्ट बंद होने की चर्चा सारे देश में

News Desk
2 Min Read

150 करोड़ प्रतिमाह की अवैध वसूली?

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश की चेक पोस्ट बंद कर दी गई हैं। प्रतिदिन मध्य प्रदेश से 50000 से ज्यादा ट्रक गुजरते थे। चेक पोस्ट पर 1000 से लेकर 2000रुपये तक की वसूली प्रति ट्रक से की जाती थी। इससे अवैध रूप से 5 करोड रुपए प्रतिदिन की वसूली चेक पोस्ट के माध्यम से हो रही थी। 
केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस अवैध वसूली को लेकर कई बार नाराजी जाता चुके थे। सभी राज्यों के ट्रकों से जो वसूली हो रही थी। उससे ट्रांसपोर्टर परेशान थे। ट्रकों को कई घंटे तक चेक पोस्ट पर खड़ा करके रखा जाता था। उनसे अवैध वसूली की जाती थी। जिसके कारण वाहन चालक समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच पाते थे। 

मध्य प्रदेश के 52 चेक पोस्ट बंद कर दिए गए 


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के 52 चेक पोस्ट बंद कर दिए गए हैं। बाहर से पास होने वाले वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर इस व्यवस्था से काफी प्रसन्न बताये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार, गुजरात मॉडल की व्यवस्था करने की बात कह रही है। 

45 चेक पॉइंट तैयार किए जाएंगे


नई व्यवस्था में 45 चेक पॉइंट तैयार किए जाएंगे। जिनमे में 94 मोबाइल यूनिट तैनात की जाएगी। समय-समय पर वाहन चेकिंग करेगी। चेक पोस्ट बंद करने से सभी राज्यों के जो वाहन मध्य प्रदेश में आते थे,या अन्य राज्यों में जाते थे। उन्होंने राहत की सांस ली है। 150 करोड़ रुपये प्रतिमाह की जो अवैध वसूली होती थी। वह अभी रुक गई है। सूत्रों के अनुसार अब इसकी नई व्यवस्था बनाने की तैयारी हो रही है। 

Share this Article