Google Analytics —— Meta Pixel

हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे सचिवालय, कैबिनेट विस्तार पर दिया जवाब

News Desk
2 Min Read

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन खुद पत्नी कल्पना सोरेन के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का विस्तार भी बहुत जल्द होगा। प्लेयर बैट, बाल और पैड पहनकर तैयार हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम बोले कि हम राजनीतिक दल के लोग हैं। चुनाव तो हमेशा आता-जाता रहता है। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, विकास कार्य पर प्रभाव नहीं पड़ने देना है। इसके लिए ही सरकारें बनती है। इसे वह पूरा कर पाएं, यही कोशिश होगी।

'आप लोगों ने प्राकृतिक और राजनीतिक आपदा को देखा है'

उन्होंने कहा कि सभी चीजें और आगे बढ़ेंगी। आप लोगों ने सरकार बनने के बाद प्राकृतिक और राजनीतिक आपदा को देखा है। इसके बावजूद सरकार मंजिल तक पहुंचने में कामयाब होगी।

पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदाओं से भरा प्रदेश है। यहां की जनता का विकास होगा। अब हेमंत सोरेन ने ड्राइविंग सीट संभाल ली है।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने कार्यभार संभालने के साथ ही कुछ जरूरी फाइलों को निपटाया। मंत्रालय में इस दौरान सत्तापक्ष के कई विधायक मौजूद थे।

गठबंधन के नेताओं ने दी हेमंत को बधाई, कहा-फिर जीतेंगे चुनाव

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं ने बधाई दी और कई नेताओं ने इस दौरान दावा किया 2024 के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्च में गठबंधन की जीत होगी। मुख्य रूप से बधाई देनेवालों में निवर्तमान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सबसे आगे हैं।

उन्होंने नई सरकार के लिए हेमंत सोरेन को बधाई दी और उम्मीद जताई कि झामुमो अपने वादों को पूरा करेगा। सांसद महुआ माजी ने कहा कि गठबंधन दलों के नेताओं ने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली है।
 

Share this Article