Google Analytics —— Meta Pixel

छत्‍तीसगढ़ के होटल और क्लबों में कर रहा था अफीम सप्लाई, पुलिस ने दबोचा

News Desk
3 Min Read

रायपुर में बांग्लादेश से लाई गई अफीम जब्त की गई है। इसे तस्कर सुंदर सिंह शहर के बड़े होटलों और क्लब में सप्लाई करता था। उसका पूरे प्रदेश में नेटवर्क है। आरोपित पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश से अफीम लेकर आता था। उसके पास से तीन किलो 200 ग्राम अफीम और तीन लाख 23 हजार नकदी जब्त की गई है। आरोपित 20 से 25 किलो अफीम मंगवाया था। इसके बाद वह प्रदेश के अलग-अलग जगहों में सप्लाई कर चुका है। आरोपित ने मुख्य तस्कर का नाम उगला है। पुलिस अब उस तक पहुंचने प्रयास में लगी है।

तेलीबांधा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि श्याम नगर स्थित गुरुनानक चौक के पास एक युवक अफीम रखा हुआ है। जिसे वो बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस की टीम ने आरोपित को पकड़ने योजना बनाई और ग्राहक बनकर उसके पास पहुंचीं। जिसके बाद उसे सुंदर सिंह निवासी तेलीबांधा को घेर कर पकड़ा गया।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि यह अफीम पश्चिम बंगाल से आरोपित ट्रक और बस से मंगवाता था। अफीम की कुछ मात्रा को उसने ट्रक ड्राइवर को भी बेच देता था। इसके अलावा शहर के कुछ बड़े होटलों और ढाबों में भी वह अफीम की सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि अफीम बांग्लादेश से मंगवाई जाती है। जिसे छोटे-छोटे ग्रुप में तस्कर देश के अन्य इलाकों में भेजते हैं।

पूर्व में जा चुका है जेल

पांच साल पहले थाना राजेंद्र नगर इलाके में दो महिलाएं अफीम बेचते पकड़ी गई थी। वह अफीम भी तस्कर सुंदर सिंह की थी। सुंदर सिंह की पड़ोसी महिलाओं ने सोचा की आरोपित सुंदर कच्चे घर में रहकर महंगे मोबाइल और कार में घूमता है, तो उससे दोस्ती कर उसके घर की डुप्लीकेट चाभी बनवाकर सुंदर के घर में रखी 18 किलो अफीम पार कर सेजबहार इलाके में रख दी थी।

उसके बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई महिला अफीम बेच रही। तब पुलिस ने उस समय उस महिला को फ्रूट मार्केट के पास बुलाकर ग्राहक बनकर उसको दबोचा था। उस समय महिलाओं ने राजफाश किया कि 18 किलो अफीम इसी सुंदर सिंह के घर से चुराई थी। इसके बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस से दोनों महिलाओ को और सुंदर सिंह को तेलीबांधा थाना से डेढ़ किलो अफीम के साथ जेल भेजा था।

Share this Article