Google Analytics —— Meta Pixel

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

News Desk
1 Min Read

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स अपडेट कर दिए हैं।लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आज भी देश के ज्यादातर राज्यों में  पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।हालांकि, मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए पेट्रोल डीजल को लेकर राहत की खबर है। महाराष्ट्र सरकार देश की आर्थिक राजधानी के लिए फ्यूल के दाम में कटौती कर दी है।बता दें, सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल रेट्स को रिवाइज करती हैं। दरअसल, देश के घरेलू बाजारों में पेट्रोल- डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती हैं। यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमत पर आधारित पेट्रोल- डीजल के रेट्स भी रोजाना अपडेट किए जाते हैं।पेट्रोल-डीजल की कीमत हर राज्य में अलग-अलग होती है। ऐसा राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाले वैट की वजह से होता है। इस महीने जून में गोवा और कर्नाटक में राज्य सरकारों ने वैट में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद इन राज्यों में फ्यूल के रेट्स बढ़ गए हैं।
 

Share this Article