Google Analytics —— Meta Pixel

18 मई विराट का दिन.. RCB की शाम, चेन्नई पर जीत की लगी मुहर! आंकड़े तो देखिए

NEWSDESK
4 Min Read

RCB vs CSK: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ का टिकट काटने के लिए टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगा रहीं हैं. लेकिन इस रेस में एक ऐसी दो टीमों के बीच जंग होने वाली है जिसमें रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिल सकता है. चिन्नास्वामी के मैदान पर 18 मई को सभी की नजरें सीएसके बनाम आरसीबी के बीच मुकाबले पर टिकी होंगी. लेकिन आंकड़ों को देखें तो आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स, वो टीम जिसका खौफ विरोधी टीमों में छाया रहता है. जिसकी वजह हैं मास्टरमाइंड एमएस धोनी, जिन्होंने बड़ी-बड़ी टीमों को पस्त कर दिया है. आईपीएल 2024 में भी ये टीम शानदार प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. लीग राउंड का आखिरी मुकाबला टीम आरसीबी के खिलाफ खेलेगी. यूं तो कोई भी बता देगा कि सीएसके का पलड़ा आरसीबी के सामने भारी होगा. हमें भी यह कहने में गुरेज नहीं होता यदि तारीख 18 मई न होती. यह वो तारीख है जब आरसीबी मानों ‘टोपी से खरगोश’ निकालती नजर आती है. सीएसके ने स्टार विराट कोहली से इसी तारीख को बुरी तरह मार खाई है.

Share this Article