Google Analytics —— Meta Pixel

Lok Sabha Chunav 2024: देरी से पहुंचे CM सुक्खू, आनंद शर्मा ने नहीं किया इंतजार, शुभमुहूर्त में भरा नामांकन

NEWSDESK
3 Min Read

Telangana Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव मोदी की ‘भारतीय गारंटी’ और राहुल गांधी की ‘चीनी गारंटी’ के बीच है. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी हैं और ये चुनाव जिहाद के लिए वोट के खिलाफ विकास के लिए वोट को लेकर हैं.

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि 2024 का चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी है और यह विकास के लिए वोट और ‘जिहाद के लिए वोट’ के बीच मुकाबला है. तेलंगाना के भोंगिर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘भारतीय गारंटी’ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘चीनी गारंटी’ के बीच है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम तेलंगाना को शरिया और कानून पर चलाना चाहते हैं.

अमित शाह ने कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम को तुष्टिकरण की तिकड़ी बताते हुए कहा कि ये पार्टियां रामनवमी जुलूस नहीं निकलने देतीं और सीएए का भी विरोध करती हैं. उन्होंने कहा, ‘ये लोग ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ (17 सितंबर) मनाने की अनुमति नहीं देते हैं. ये लोग सीएए का विरोध करते हैं. ये लोग तेलंगाना को शरिया और कुरान के आधार पर चलाना चाहते हैं.’

उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, मुझे केवल ‘मोदी, मोदी…’ की गूंज सुनाई देती है. तेलंगाना ने ‘कमल’ को चुनने का फैसला किया है, और उसका प्यार और आशीर्वाद इस बार हमें 400 के पार ले जाएगा. तेलंगाना के लोगों ने 2019 में हमें 4 सीटों का आशीर्वाद दिया और इस बार, मुझे यकीन है कि हम तेलंगाना में 10+ सीटें जीतने जा रहे हैं. तेलंगाना का यह ‘डबल-डिजिट स्कोर’ निश्चित रूप से मोदी जी को 400 के पार पहुंचा देगा.

विपक्ष पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि तेलंगाना और राजस्थान के लोगों को कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है. दुर्भाग्य से वह नहीं जानते कि यहां के लोग कश्मीर के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं. आर्टिकल 370 को हटाना मोदी जी द्वारा लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है, और भारत के लोग इस निर्णय के लिए आभारी भी हैं और गर्व भी करते हैं.

Share this Article