रायपुर: Raipur City Center Mall राजधानी रायपुर के पंडरी में स्थित सिटी सेंटर मॉल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तीसरे माले से एक साल का मासूम गिर गया। बताया रहा है कि मासूम अपनी मां के साथ स्केलेटर से दूसरे माले में जा रहा था। इसी दौरान हाथ छूट गया और मासूम नीचे गिर गया।
Raipur City Center Mall घटना के बाद बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। फिलहाल बच्चे की इलाज जारी है।
दरअसल, मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जहां सिटी सेंटर मॉल में एक साल का मासूम तीसरे माले से गिर गया। जिसके बाद मासूम को एक देवेंद्र नगर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे को दूसरे अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टर ने जवाब दे दिया कि बच्चे की मृत्यु हो गई है। जिसके बाद बच्चे की मां वहीं पर ही घायल हो गई।