कोरिया : लैंगिक उत्पीड़न के रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन

NEWSDESK
1 Min Read

कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के विषय पर हुई चर्चा

कोरिया 02 मार्च 2024

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार खलखो महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में महिलाओं को कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न के विषय पर महिला बाल विकास विभाग छिंदडांड में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  में श्री बसंत कुमार राय स्थानीय समिति के सदस्य, श्रीमती संध्या रामावत अध्यक्ष, श्रीमती मंजूषा श्रीवास्तव सदस्य ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 पर रोशनी डाली।

विदित हो की माननीय सर्वोच्च न्यायालय से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की समस्या से निपटने के विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके आधार पर ही भारत शासन द्वारा “महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013” लागू किया गया है। जिसके अनुसार लैंगिक उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा ये मुहीम चलाई जा रही है। कार्यक्रम में श्रीमती वित्तबाला श्रीवास्तव सरंक्षण अधिकारी एवं श्री पंकज वर्मा (मंच संचालन) भी उपस्थित थे।

Share this Article