KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में किस उम्र तक एडमिशन मिलेगा? नियम की अनदेखी करने पर नहीं मिलेगी सीट

NEWSDESK
3 Min Read

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. भारत में हजार से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय हैं. इनमें क्लास 1 से ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. अगर आप भी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अपने बच्चे का दाखिला करवाना चाहते हैं तो जानिए क्लास 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या तय की गई है.

केवीएस यानी केंद्रीय विद्यालय की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूलों में की जाती है (Kendriya Vidyalaya Admission). केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया आसान नहीं है. केवीएस फॉर्म भरने से लेकर एंट्रेंस टेस्ट तक में छोटी सी भी गलती होने पर एडमिशन रिजेक्ट कर दिया जाता है केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? यहां जानिए इस सवाल का जवाब.

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024-25 से जुड़ी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर चेक कर सकते हैं. केवीएस एडमिशन 2024-25 नोटिफिकेशन भी इसी पर जारी किया जाएगा .हालांकि उससे पहले अभिभावकों को यह पता होना चाहिए कि केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है.

KVS Admission 2024: भारत में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं?
केंद्रीय विद्यालय संगठन केंद्रीय सरकारी स्कूलों का एक समूह है. इनका संचालन केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है. भारत के विभिन्न राज्यों में कुल 1243 केंद्रीय विद्यालय हैं. इनके अलावा 3 केंद्रीय विद्यालय काठमांडू, मॉस्को और त्रेहान यानी विदेशों में भी हैं (KVS Abroad). सभी केंद्रीय विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं (CBSE Board Schools). केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर, 1963 को की गई थी.

KVS Admission 2024: क्लास 1 में किस उम्र के बच्चे को दाखिला मिलेगा?
केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में बच्चे का एडमिशन करवाने से पहले न्यूनतम उम्र सीमा की जानकारी होनी चाहिए. केवीएस क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 6 साल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए (KVS Class 1 Admission Age Limit). इससे कम उम्र के स्टूडेंट्स का एडमिशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. 1 अप्रैल को 6 वर्ष की आयु पूरी करने वाले स्टूडेंट्स को भी एडमिशन दिया जाएगा. वहीं, क्लास 9 और 11 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है.

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
केंद्रीय विद्यालय में फिलहाल एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है (KVS Admission Process 2024-25). लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केवीएस में एडमिशन की प्रक्रिया 27 मार्च, 2024 से शुरू हो जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर आवेदन करना होगा. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया 17 अप्रैल, 2024 को खत्म हो जाएगी. केवीएस में एनआरआई स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं दिया जाएगा.

 

Share this Article