Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल नवागढ़ रामायण मानस गायन कार्यक्रम में हुए शामिल

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर, 27 जनवरी 2024

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल नवागढ़ रामायण मानस गायन कार्यक्रम में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल बेमेतरा जिले के नवागढ़ शंकर नगर में आयोजित रामायण मानस गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मण्डली महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह हमारी संस्कृति की धरोहर है। रामायण मानस मंडलियां प्रदेश में प्रभु श्री राम के आदर्शो और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है।

 

Share this Article