Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर, 25 जनवरी 2024

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायस्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट

स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दो दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में वन मंत्री श्री केदार कश्यप और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी भी आये। इस दौरान एअरपोर्ट में विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री बैदूराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप, श्री राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., एसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

Share this Article