Google Analytics —— Meta Pixel

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर आपकी राशि के लिए कौन सा सूर्य मंत्र है प्रभावशाली? जानें किस माला से करें जाप

NEWSDESK
3 Min Read

Makar Sankranti 2024 surya mantra: नए साल में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी सोमवार को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति को आप अपनी राशि के अनुसार प्रभावशाली सूर्य मंत्र का जाप करते हैं तो उसका फल जल्द मिलेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं प्रभावशाली सूर्य मंत्र के बारे में.

हाइलाइट्स

मकर संक्रांति का पर्व ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा के लिए है.
सूर्य दोष दूर करने के लिए कलयुग में सूर्य मंत्र का जाप 27 हजार बार करना चाहिए.

नए साल में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी सोमवार को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय के समय स्नान करें और उसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. सूर्य देव को जल में लाल पुष्प, लाल चंदन और गुड़ डालकर अर्घ्य देना चाहिए. इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. मकर संक्रांति का पर्व ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा के लिए है. उस दिन से खरमास का समापन होता है. मकर संक्रांति के दिन आपको सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए. यदि आप अपनी राशि के अनुसार प्रभावशाली सूर्य मंत्र का जाप करते हैं तो उसका फल जल्द मिलने की उम्मीद रहेगी. केंद्रीय संस्कृत वि​श्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं आपकी राशि के लिए प्रभावशाली सूर्य मंत्र के बारे में.

मकर संक्रांति 2024: राशि अनुसार सूर्य मंत्र

मेष: ओम अचिंताय नम:
वृष: ओम अरुणाय नम:
मिथुन: ओम आदि-भुताय नम:
कर्क: ओम वसुप्रदाय नम:
सिंह: ओम भानवे नम:
कन्या: ओम शांताय नम:
तुला: ओम इंद्राय नम:
वृश्चिक: ओम आदित्याय नम:
धनु: ओम शर्वाय नम:
मकर: ओम सहस्त्र किरणाय नम:
कुंभ: ओम ब्रह्मणे दिवाकर नम:
मीन: ओम जयिने नम:

सूर्य मंत्र जाप की माला
सूर्य मंत्र की जाप के लिए आप रुद्राक्ष की माला का उपयोग कर सकते है. यदि आपके पास रूद्राक्ष की माला नहीं है तो लाल चंदन की माला का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सूर्य देव का प्रिय रंग लाल है, उनको पूजा में लाल चंदन अर्पित करते हैं.

कितनी बार करें सूर्य मंत्र जाप?
वैसे सामान्य तौर पर कम से कम 108 बार मंत्र जाप ​करते हैं. लेकिन सूर्य के दोष को दूर करने के लिए कलयुग में सूर्य मंत्र का जाप 27 हजार बार करना चाहिए.

सूर्य का बीज मंत्र: ओम घृणि: सूर्याय नम:
सूर्य का तांत्रिक मंत्र: ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:

सूर्य मंत्र का जाप करने के बाद सूर्य स्तुति का पाठ करना चाहिए. इसको करने से व्यक्ति के बुद्धि, सेहत, शक्ति, यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है.

Share this Article