गरियाबंद : जनचौपाल में श्री मोतीराम कमार को मिला वन अधिकार पत्र

NEWSDESK
3 Min Read

मोतीराम को वर्षों से काबिज जमीन का मिला अधिकार
कलेक्टर ने मोतीराम को अपने हाथों से वन अधिकार पट्टा प्रदान कर दी शुभकामनाएं
गरियाबंद 26 दिसंबर 2023
लोगों की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए प्रति सप्ताह मंगलवार को कलेक्ट्रेट में लगने वाले जन चौपाल में आज तौरेंगा निवासी श्री मोतीराम की मांग पूरी हो गई। मोतीराम द्वारा वर्षों से काबिज लगभग 4 एकड़ जमीन का वन अधिकार पत्र आज जन चौपाल में प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मोतीराम को अपने हाथों से वन अधिकार पत्र सौंपा। उन्होंने मोतीराम को बधाई देते हुए कृषि कार्यों के लिए जमीन के बेहतर उपयोग के लिए शुभकामनाएं दी। इस पर मोतीराम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्वजों के समय से उक्त वन भूमि में उनका परिवार कृषि कार्य करके गुजर बसर कर रहा है। वन अधिकार पट्टा नही होने से जमीन छीन जाने का हमेशा डर रहता था। साथ ही पूरे आत्मविश्वास के साथ खेती किसान नही कर पाते थे। अब उक्त जमीन का वन अधिकार पत्र बन जाने से जमीन का मालिकाना हक मिला गया है। साथ ही पूरे आत्मविश्वास के साथ खेती किसानी करने में आसानी होगी। इसके अलावा अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ आसानी से मिल पाएगा। मोतीराम ने वन अधिकार पत्र बनने पर राज्य शासन और जिला प्रशासन का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है की मोतीराम ने कुछ समय पहले वन भूमि का वन पट्टा दिलाने आवेदन किया था। आज उन्होंने कलेक्टर श्री छिकारा को आवेदन के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से आवेदन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कागजी कार्यवाही को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश उपरांत बची हुई प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण किया गया। इसके पश्चात आज कलेक्टर श्री छिकारा ने जन चौपाल में ही वन अधिकार पत्र पर हस्ताक्षर कर हितग्राही को वन अधिकार पत्र जारी कर दिया। मौके पर मौजूद मोतीराम को जन चौपाल में ही वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री नवीन भगत उपस्थित थे।
क्रमांक- 813/रात्रे

Share this Article