केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से जिले में गत 16 दिसम्बर से विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार 22 दिसम्बर को जिले के 8 गांवों में संकल्प शिविर लगाये जायेंगे। इनमें धमतरी विकासखण्ड के ग्राम अमेठी, कोलियारी, कुरूद विकासखण्ड के करगा, दरबा, मगरलोड विकासखण्ड के परसट्ठी, करेली बड़ी और नगरी विकासखण्ड के पाईकभाठा एवं गढ़डोंगरी मा. शामिल है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी देने और इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं।
धमतरी : विकसित भारत संकल्प यात्रा : जिले के 8 गांवों में 22 दिसम्बर को लगाया जायेगा विकसित भारत संकल्प शिविर
You Might Also Like
NEWSDESK
..

×
![Popup Image]()
