CG cabinet minister list 2023 : कल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। (Cabinet Minister) जहां नवनिर्वाचित विधायक कल ही विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर इंडोर स्टेडियम में तैयारी शुरू हो गई है।
Chhattisgarh ke cabinet mantri : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद से पर्दा उठने के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों के नामों का लेकर चर्चांए तेज हो गई है। दिल्ली में मंथन के बाद अब कल यानी मंगलवार को इस पर से पर्दा उठ जाएगा। दरअसल कल ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। (CG CM Vishnudeo Sai ) जहां नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि इसके बाद शाम में इंडोर स्टेडियम में कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
कार्यक्रम को लेकर इंडोर स्टेडियम में तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार साय कैबिनेट में 8 मंत्री अपने—अपने पद की शपथ लेंगे। इसके बाद सीएम और दो डिप्टी सीएम सहित कुल 11 लोगों का कैबिनेट हो जाएगा। वहीं जिन 8 नामों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है इनमें बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, ओपी चौधरी सहित कुछ नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व ने किन नामों पर मुहर लगाई है मंगलवार को इस पर से पर्दा उठ जाएगा।

