Google Analytics —— Meta Pixel

कोण्डागांव : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत जागरूकता शिविर 26 दिसंबर को

NEWSDESK
2 Min Read

ऋण प्राप्त कर स्वयं का उद्यम प्रारम्भ करने युवा प्राप्त कर सकेंगे जानकारी

कोण्डागांव, 15 दिसम्बर 2023

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, में संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमएमवायएसवाय) एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत आवश्यक मार्गदर्शन देने एवं प्रकरण तैयार करने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में 26 दिसम्बर 2023 को सुबह 11.00 बजे से 4.00 बजे तक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। ऐसे हितग्राही जो ऋण प्राप्त कर स्वयं का उद्यम प्रारम्भ करना चाहते है, वे जागरूकता शिविर में भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत् हालर मिल, गुड निर्माण, मिनी राईस मिल, मसाला उद्योग, आटा चक्की, पोहा मिल, बेसन निर्माण, नमकीन मिक्चर निर्माण, पापड़ निर्माण, बेकरी, चिप्स, रेवड़ी, ब्रेड, मिठाई, गुपचुप, लडू, रेडी टू ईट निर्माण जैसे कई खाने की वस्तुएं बनाने वाले उद्यमी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत उद्योग श्रेणी के तहत् विभिन्न प्रकार के उद्योग जैसे फर्नीचर निर्माण, स्टील फेब्रीकेशन, एल्यूमिनियम फेब्रीकेशन, पशु आहार निर्माण, मसाला निर्माण, नमकीन निर्माण, पापड निर्माण, हालर एवं आटा चक्की, कृषि उपकरण निर्माण, फेसिंग पोल निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, सेवा श्रेणी के तहत् च्वाईस सेन्टर, फोटो कापी, टेन्ट हाउस, टेलरिंग, मोटर सायकल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रानिक रिपेयरिंग, सेलून, ब्यूटी पार्लर, आदि व्यवसाय श्रेणी के तहत् किराना दुकान, कृषि केन्द्र, मेडीकल स्टोर, फुटवेयर, कपड़ा दुकान, स्टेशनरी, मनिहारी आदि के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Share this Article