Google Analytics —— Meta Pixel

9 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ का प्रसारण…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी का प्रसारण आगामी रविवार, 9 फरवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।

Share this Article