Google Analytics —— Meta Pixel

8 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का द्वितीय प्रसारण…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी प्रारंभ किया है। इसी कड़ी में लोकवाणी का द्वितीय प्रसारण 8 सितंबर रविवार को प्रातः 10.30 से 10.55 बजे तक आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों में एक साथ किया जायेगा। जिसका विषय युवा और शिक्षा है। मुख्यमंत्री की लोकप्रिय रडियो वार्ता लाकवाणी का प्रथम प्रसारण 11 अगस्त को किया जा चुका है।

कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को जिले के आश्रम, छात्रावासों, पंचायतों, नगरीय निकायों एवं अन्य संस्थानों में सुना जायेगा। उन्होंने मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को सुनने के लिये जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करने तथा आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।   

Share this Article