Google Analytics —— Meta Pixel

6 दिनों में पेट्रोल 1.02 रुपए और डीजल में 68 पैसे हुआ कम, जानिए आज के दाम

NEWSDESK
1 Min Read

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला एक बार फिर थम गया है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। इससे एक दिन पहले दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 18 पैसे की कटौती की गई थी। डीजल की कीमत भी मंगलवार दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे घट गए थे। पिछले छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.02 रुपये और डीजल में 68 पैसे प्रति लीटर की कटौती किए जाने से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिली।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.59 रुपये, 76.23 रुपये, 79.20 रुपये और 76.43 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना किसी बदलाव के 66.81 रुपये, 69.17 रुपये, 70.03 रुपये और 70.57 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।

Share this Article