Google Analytics —— Meta Pixel

5 साल बाद जमानत पर बाहर आने के बाद रेप के आरोपी ने उसी महिला के साथ फिर से की दरिंदगी

NEWSDESK
4 Min Read

मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने जमानत पर बाहर आए 36 साल के एक शख्स को 25 साल की महिला को धमकाने, किडनेप करने और रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि इस शख्स को साल 2013 में महिला को शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले जमानत पर बाहर आए इस शख्स ने फिर से उस महिला के साथ रेप किया।

बेल मिलने के बाद आरोपी ने फिर किया रेप

मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी और महिला पड़ोसी थे। वो साल 2012 से एक दूसरे को जानते थे। साल 2013 में ये दोनों रिलेशनशिप में थे। तब महिला ने अपने बयान में कहा था कि आरोपी ने शादी का वादा करके उसके साथ रेप किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में इस शख्स ने महिला से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कुछ महीने पहले मिली थी जमानत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेप के आरोपी शख्स को कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी। उसने जेल से बाहर आने के बाद शिकायतकर्ता महिला से मिलने की कोशिश की। जब महिला ने उससे मिलने से इनकार किया तो आरोपी ने महिला के घर के पास उसे पकड़ लिया। उसने महिला से शादी करने के बारे में पूछा लेकिन महिला ने इनकार कर दिया।

25 अक्टूबर को किया किडनेप

चेंबूर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश भोशले ने बताया कि आरोपी शख्स ने 25 अक्टूबर को महिला को फिर से रोकने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसने चाकू की नोंक पर उसे बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद वो उसे किडनेप करने के बाद अपने घर ले गया और महिला के साथ रेप किया। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे बुरी तरह से पीटा और मदद के लिए चिल्लाने पर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

बाथरुम जाने पर भागी

महिला ने दावा किया कि जब आरोपी बाथरूम गया, तब वह उसके घर से भागने में कामयाब रही और इसके बाद पुलिस के पास आकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अपहरण, मारपीट, रेप, आपराधिक धमकी और शांति भंग करने के की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और प्राथमिक रिपोर्ट में उसके साथ यौन शोषण की बात सामने आई है।

आरोपी के पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीमों को ईस्टर्न मुंबई में अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि वो घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, जहां से महिला का अपहरण किया गया था।

Share this Article