Google Analytics —— Meta Pixel

5 विदेशी श्रद्धालुओं से महाकाल मंदिर में ठगी, दो लोगों ने ऐसे बनाया शिकार…

NEWSDESK
1 Min Read

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर विदेशी श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। महाकाल मंदिर समिति ने मामले की शिकायत पर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हॉलैंड से आए पांच श्रद्धालु इंदौर के होटल मल्हार में ठहरे थे। आज महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। वहीं पांचों ने आरोप लगाया है कि गोपाल व्यास और मनोज जोशी ने उनसे ज्यादा पैसे लेकर ठगी किया है।

महाकाल मन्दिर समिति ने ठगी के मामले को संज्ञान में लिया है। वहीं दो लोगों के नाम सामने आने के बाद अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। मंदिर समिति की ओर से कुछ भी बयान सामने नहीं आया है।

Share this Article