Google Analytics —— Meta Pixel

30 हजार रुपए मिलेगी मुआवजा राशि, पान के किसानों को राहत, विशेष सत्र कल तक के लिए स्थगित…

NEWSDESK
1 Min Read

मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजली के बाद सत्र कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें आज से मध्यप्रदेश में दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाई गई है।

सत्र की कार्यवाही से पहले कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में पान के किसानों को राहत दी गई है। पान के किसानों को 30 हजार रुपए राहत राशि देने का ऐलान किया गया। फसलों की बर्बादी पर मुआवजा राशि को बढ़ाया गया है, मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि बढ़ाई गई।

सत्र के दौरान सदन में संविधान के 126वें संविधान संशोधन संबंधित विधेयक के अनुसमर्थन के लिए संकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। इसके तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए लागू आरक्षण की अवधि दस साल और बढ़ाई जा सकती है। 

Share this Article