Google Analytics —— Meta Pixel

3 महीने पहले लोन लेकर शुरू किया था कारोबार बाढ़ से मरी 5 हजार मुर्गियां..

NEWSDESK
1 Min Read

निकटवर्ती गांव मथरा में पोल्ट्री फार्म का कार्य करते एक व्यक्ति की गत दिवस आई बाढ़ के कारण 5 हजार के करीब मुर्गियों के मारे जाने का समाचार मिला है।

पीड़ित सुरजन सिंह ने बताया कि उसने 3 महीने पहले बैंक से 12 लाख रुपए का लोन लेकर अपना यह कारोबार शुरू किया था लेकिन गत दिवस आई बाढ़ के पानी से उसकी 5 हजार के करीब मुॢगयां बाढ़ की चपेट में आकर मर गईं जिस कारण उसका लगभग 10 लाख रुपए का नुक्सान हो गया है। सरपंच जीवन राम, ओम प्रकाश, उजागर सिंह, रामलाल, जयपाल, राम किशन व जसमीत सिंह ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित सुरजन सिंह के हुए नुक्सान को देखते हुए उसे योग्य मदद प्रदान की जाए।

Share this Article