Google Analytics —— Meta Pixel

29 तुर्की सैनिकों की इदलिब में हवाई हमले से मौत, और बढ़ सकता है आंकड़ा…

NEWSDESK
1 Min Read

इदलिब में सीरियाई सेना के एक हवाई हमले में 29 तुर्की सैनिकों की मौत हो गई। इदलिब में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मिल रही ख़बरों के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई थी, जिसके बाद तुर्की सीरियाई हमलों का उत्तर दे रहा है।

इदलिब फिलहाल विद्रोहियों के कब्ज़े में है और रूस के समर्थन वाली सीरियाई सेना विद्रोहियों के कब्ज़े से इदलिब को छुड़ाना चाहती हैं। बताया जा रहा है विद्रोहियों को तुर्की सेना का समर्थन प्राप्त है।

Share this Article