Google Analytics —— Meta Pixel

24 घंटे से अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी, डॉक्टर ने बताई किस बीमारी से हैं ग्रसित…

NEWSDESK
2 Min Read

 कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले 24 घंटे से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। कल रात पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। आज गंगा राम अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी की हेल्थ बुलेटिन जारी की गई।

अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डीएस राणा ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि सोनिया गांधी 2 फरवरी को अस्पताल में दाखिल हुई थीं, जिनका टेस्ट चल रहा है। उनके पेट में इनफेक्शन है, जिसका इलाज किया जा रहा है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उनके कई टेस्ट करवाए गए हैं, जिसके बाद अब उनकगा इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रही है। साल 2017 में वो अपनी बीमारी का इलाज करवाने विदेश भी गई थी। वहीं कई बार वो दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।गौरतलब है कि काफी समय से तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वो राजनीति में भी कम सक्रिय रहने लगी हैं। सार्वजनिक तौर पर भी कम नजर आती हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोर पर हैं, लेकिन सोनिया गांधी चुनावी रैलियों में नजर नहीं आईं। अपने स्वास्थ्य की वजह से सोनिया गांधी वे पार्टी की कमान राहुल गांधी को सौंपी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया, जिसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी।

Share this Article