Google Analytics —— Meta Pixel

2100 साल पहले की कंकाल के पास से मिला आईफोन की तरह दिखने वाली चीज

NEWSDESK
2 Min Read

स्मार्टफोन का दौर पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है। और कुछ साल पहले ही स्मार्टफोन का चलन शुरू हुआ है। लेकिन अगर आप से कहा जाए कि 2100 साल पहले भी मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता था तो आप इस बात को मानने से इंकार कर देंगे। पर आपको रूसी गणराज्य तुवा में पुरातत्वविदों की बातों पर यकीन करना होगा तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

यहां के पुरातत्वविदों के एक ग्रुप द्वारा एक 2,137 साल पुराना कंकाल खोजा गया है। इस कंकाल की सबसे खास बात यह है कि इस कंकाल के पास आईफोन जैसी एक चीज मिली है। हालांकि यह एपल का आईफोन नहीं है। लेकिन कब्र से मिली इस चीज की बनावट बिल्कुल आईफोन जैसी बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार विद्वानों को नताशा नाम की एक पुरानी फैशानिस्टा की कब्र से ये चौंका देने वाली चीज मिली है। पुरातत्वविदों का कहना है कि कब्र से मिली हुई कंकाल तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व है। विद्वानों के मुताबिक प्राचीन मंगोलिया में जिओनाग्रू काल के वक्त का ये कब्र है। ये कंकाल किसी महिला का है।

महिला कंकाल के पास से एक स्मार्टफोन जैसी चीज भी मिली है। वास्तव में ये एक पत्थर का हिस्सा है, जिसमें कीमती पत्थर जड़े हुए हैं। इस पत्थर के टुकड़े में जो चीजें जड़ी हुई हैं उनकी पहचान कारेलियन, फिरोजा और मोती के रूप में की गई है। ऐसे में पत्थर आईफोन से भी ज्यादा कीमती है।

Share this Article