Placement: इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज में 12वीं के बाद एडमिशन (IHM Admission) नहीं मिलता है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम एक ऐसे कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां प्लेसमेंट के जरिए 15 लाख की सैलरी वाली नौकरी (High Salary Job) मिल सकती है.
IHM Placement: 12वीं पास करने के बाद अधिकांश युवा इंजीनियरिंग या मेडिकल की पढ़ाई करते हैं, ताकि एक अच्छा करियर (Good Career) मिल सके हैं. इन दोनों फील्ड में शामिल होने के लिए JEE Main और NEET की परीक्षा को पास करना होता है. इसके बिना इन फील्ड में पढ़ाई करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं. अगर इन फील्डों में पढ़ाई नहीं कर सके हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. इसके अलावा इस कोर्स में एडमिशन लेकर करियर को एक नई उड़ान दे सकते हैं. इस कोर्स में एडमिशन लेने वालों को लगभग 100 प्रतिशत इंटर्नशिप मिलती है. वहीं प्लेसमेंट के लिए टॉप कंपनियां (Top Companies) आती हैं.
क्या है आईएचएम फ़रीदाबाद
होटल प्रबंधन संस्थान, फ़रीदाबाद एक सरकारी होटल प्रबंधन संस्थान है. इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1989 में हुई थी. IHM फ़रीदाबाद NCHM-JEE परीक्षा के माध्यम से विभिन्न यूजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है. IHM फ़रीदाबाद में पेश किए जाने वाले कुछ टॉप कोर्सों में हॉस्पिटैलिटी एंड होटल मैनेजमेंट में बीएससी, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस शामिल हैं. आईएचएम फ़रीदाबाद कैंपस में कई फेमस कंपनियों और ओबेरॉय, आईटीसी, ताज और अन्य फूड रिटेल कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं.
ऐसे मिलता है एडमिशन
IHM फ़रीदाबाद प्रवेश ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है. आईएचएम फ़रीदाबाद में ग्रेजुएट डिग्री कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं या किसी भी समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है. उम्मीदवारों को नेशनल होटल मैनेजमेंट परिषद संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE) के लिए भी उपस्थित होना आवश्यक है.
इन टॉप कंपनियों में मिलती है नौकरी
यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट 5-सितारा होटलों में होता है. सेमेस्टर 6 के छात्र कैंपस प्लेसमेंट के लिए योग्य हैं. प्लेसमेंट के लिए यहां टॉप कंपनियां आती हैं. इसके बाद छात्रों का इंटरव्यू के आधार पर ताज, हयात आदि जैसे टॉप होटलों में नौकरियां मिलती है. यहां प्लेसमेंट के जरिए हायर पैकेज लगभग 10-15 लाख रुपये सालाना और औसत पैकेज 5 -7 लाख रुपये सालाना है. प्लेसमेंट पाने के लिए लगभग 70-80% की आवश्यकता होती है.

