Google Analytics —— Meta Pixel

11 अगस्त को मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता ‘‘लोकवाणी‘‘ का पहला प्रसारण रविवार को..

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए शुरू ‘‘लोकवाणी‘‘ शुरू कर रहे है। लोकवाणी का पहला प्रसारण आगामी 11 अगस्त रविवार को सुबह 10ः30 बजे से 10ः55  बजे तक छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जाएगा। लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जाएगा। लोकवाणी के जरिए प्रदेश की जनता की बात अब सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी। पहले प्रसारण का विषय ‘‘खेती एवं ग्रामीण विकास रखा गया है। 

Share this Article