Google Analytics —— Meta Pixel

105 मरीजों ने कोरोना को हराया, एक्टिव मरीजों की संख्या 894 हुई – 18 मई को 69 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए

NEWSDESK
2 Min Read


बालाघाट- 18 मई को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 69 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 894 हो गई है। 18 मई को 105 कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है। अच्छी बात यह है कि अब प्रतिदिन की रिपोर्टस में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या कम आ रही है और प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
🙏 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 18 मई 2021 तक कुल 8597 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 7647 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 18 मई को 105 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले मे 18 मई तक 56 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 894 मरीजों में से 713 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 22 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 144 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 15 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 18 मई 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 01 लाख 23 हजार 277 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना के संभावित 109 मरीज भर्ती हैं। 18 मई को कोरोना टेस्ट के लिए 1318 सैंपल एकत्र किए गए हैं और 18 मई को 1078 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

Share this Article