Google Analytics —— Meta Pixel

10 मंजिला टेक्सटाइल मार्केट आग की लपटों में घिरा, 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं…

NEWSDESK
1 Min Read

गुजरात के सूरत में 10 मंजिला टेक्सटाइल मार्केट भीषण आग की चपेट में आ गई। आग पर काबू पाने के लिए पचास से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग से हताहतों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने की प्रयास में जुटी है। पूरे इलाके में आग की वजह से धुआं फैल गया है।

सारोली इलाके में ये आग कैसे लगी फिलहाल कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी मार्केट की 9वीं मंजिल पर आग लगी थी।

गौरतलब है कि सूरत में हाल ही में एक गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई थी। आग से एक के बाद एक सिलेंडर हवा में उछलकर ब्लास्ट हो रहे थे। ट्रक में लगी आग की चपेट में एक स्कूल बस भी आ गई थी। गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Share this Article