Google Analytics —— Meta Pixel

10 दिन में हरजिंदर सिंह ने बनाए 100 KG चॉकलेट के गणेश जी

NEWSDESK
2 Min Read

गणपति चतुर्थी पर देशभर में गणोशोत्सव की शुरुआत हो चुकी हैं जो कि 10 दिन तक चलेगा। इस मौके पर बप्पा के भक्त घर में उनकी प्रतिमा लाकर श्रद्धा कुछ दिन रख कर उनकी पूजा कर उनका विसर्जन करते है। हर साल की तरह इस साल भी सोशल मीडिया पर इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने के लिए मिट्टी, फल फूल, चॉकलेट से बनी कई तरह की प्रतिमा छाई हुई हैं। इन्हीं के बीच 100 किलोग्राम से भी ज्यादा चॉकलेट से बने गणेश जी की प्रतिमा की फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसप्रतिमा को लुधियाना में रोस्टोरेंट चलाने वाले हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने बनायाहैं। जानकारी के अनुसार इस प्रतिमा को बनाने में 20 शेफ्स ने लगातार काम करके 10 दिन में तैयार की हैं। इसे बनाने के लिए 100 किलोग्राम से भी ज्यादा बेल्जियन चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया हैं।

दूध में होगी विसर्जित

चॉकलेट से बनी गणपित जी की प्रतिमा का विसर्जन दूध में होगा। इन्हें दूध में विसर्जन करने के बाद उस चॉकलेट मिल्क को प्रसाद के रुप में लोगों में बांटा जाएगा।

लोगों ने किया काफी पसंद

गणेश जी की इस प्रतिमा को ट्विटर पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। हरजिंदर सिंह के ट्वीट को अब तक डेढ़ हजार से हजार लाइक्स व 180 री- ट्वीट्स हो चुके है। इससे पहले 2018 में भी गणपति उत्सव पर हरजिंदर सिंह द्वारा चॉकलेट के गणेश जी बनाए गए थे।

Share this Article