Google Analytics —— Meta Pixel

06577 बेंगलुरु-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन

News Desk
1 Min Read

रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुम्भ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 06577 बेंगलुरु – प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

गाड़ी संख्या 06577 बेंगलुरु-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 26 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु स्टेशन से रात्रि 23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन  03.20 बजे इटारसी स्टेशन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 13.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी कृष्णराजपुरम, बंगारपेट जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, काटपाड़ी जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 15 स्लीपर डिब्बे, 03 सामान्य श्रेणी के डिब्बे एवं 02 एसएलआरडी डिब्बे शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Share this Article