Google Analytics —— Meta Pixel

हिन्दी दिवस 2019 : क्या आप जानते हैं अंग्रेजी के कई शब्दों का निर्माण हिन्दी से हुआ है

NEWSDESK
3 Min Read

भारत में हर साल 14 सितंबर के दिन हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हर साल इसी दिन हिन्दी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 14 सितंबर 1949 के दिन ही देश के संविधान में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। हमारे देश में अंग्रेजों ने 200 से भी ज्यादा साल तक राज किया। ऐसे में ये किसी भी भाषा के लिए मुश्किल है कि वो किसी संस्कृति से अछूती रह जाए। यही वजह है कि हिंदी के कई सारे शब्द अंग्रेजी में इस तरह घुलमिल गए जैसे कि वो हिंदी नहीं अंग्रेजी के ही शब्द हों। ऐसे ही कई शब्द है हम आपको बताने जा रहे हैं जो हैं तो हिंदी के शब्द लेकिन वह अंग्रेजी में भी उसी अधिकार के साथ काम में लिएं जाते हैं।

अंग्रेजी शब्द Blighty हिंदी के विलायती से बना है। ये प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों द्वारा ब्रिटेन और इंगलैंड के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
अंग्रेजी शब्द Mahout हिंदी के महावत से बना है। महावत वो शख्स होता है जो हाथी को चलाता है।

अंग्रेजी शब्द Krait हिंदी के करैत शब्द से बना है। यह कोबरा परिवार का जहरीला सांप है।
अंग्रेजी शब्द Cowrie हिंदी के कौड़ी शब्द से बना है।

अंग्रेजी शब्द Shawl हिंदी के शाल से बना है जो अक्सर सर्दियों में इस्तेमाल किया जाता है।
अंग्रेजी शब्द Cheetahहिंदी के सीटा शब्द से बना है।
अंग्रेजी शब्द kedgeree हिंदी खिचड़ी से बना है। kedgeree एक यूरोपियन डिश है जो मछली, चावल और बॉयल अंडे को मिलाकर बनती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजी का Shampoo शब्द भी हिंदी के चंपू शब्द से बना है। इसका मतलब मसाज करना होता है। वहीं अंग्रेजी में इसका प्रयोग उस तरल पदार्थ के लिए करते हैं जिससे बाल धोते हैं।
अंग्रेजी का Chutney शब्द हिंदी के चटनी शब्द से बना है।

अंग्रेजी शब्द Dungaree हिंदी के डूंगरी से बना है। डूंगरी मुंबई का वो जिला है जहां डंगरी बनाने वाले कपड़ा बना।
अंग्रेजी का Bunglow शब्द हिंदी के बंगला शब्द से बना है। इसका मतलब आलीशान घर है।
अंग्रेजी का Chit शब्द हिंदी के चिट्ठी से आया है। खत को चिट्ठी भी कहते हैं।
अंग्रेजी शब्द Bangle हिंदी के बंगली शब्द से बना है। इसका मतलब कांच की चूड़ियां होता है।

Share this Article