Google Analytics —— Meta Pixel

हिंदू लोग आतंकवादी नहीं हो सकते हैं : दिग्विजय सिंह

NEWSDESK
1 Min Read

हिंदू लोग आतंकवादी नहीं हो सकते हैं। यह कहना है सीनियर कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह का। भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय ने एक इंटरव्यू में कहा कि आतंकवाद हिंदू धर्म का स्वभाव ही नहीं है। मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का यह आरोप खारिज किया कि उन्होंने ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द गढ़ा था। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व में बड़ा अंतर है।

Share this Article