Google Analytics —— Meta Pixel

हर दिन मंदी और हर दिन भाजपा सरकार की खामोशी, दोनों बहुत खतरनाक: प्रियंका गांधी

NEWSDESK
1 Min Read

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “प्रियंका ने ट्वीट कर कहा,काउंटडाउन: हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी: दोनों बहुत खतरनाक हैं। 

इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। 

सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।” 

Share this Article