Google Analytics —— Meta Pixel

हमेशा कूल रहने वाले धोनी इन 3 मौकों पर पब्लिक में ही रोने लगे थे

NEWSDESK
2 Min Read

यूँ तो महेंद्र सिंह धोनी एक बेहद मज़बूत व्यक्ति हैं। लेकिन 2 मौके ऐसे मिले जहां कैमरों ने कुछ भावुक पल कैद कर ही लिए।

  • पहला– 26 मार्च 2015, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप 2015 का सेमी-फाइनल मैच।भारत बहुत बुरी तरह 95 रनों से हारा था। उसके बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में ये दृश्य कैद हुए।

स्वाभाविक सी बात है कप्तान के तौर पर वो धोनी का आखिरी विश्व कप था और इस खेल से उनका लगाव बहुत है। तो आँखें नम होना कोई बड़ी बात नहीं है।

  • दूसरा– धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर मैच फिक्सिंग को लेकर कुछ विवादों के बाद 2 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से बेहद प्यार करते हैं। 2 साल बाद जब 2018 में टीम वापस खेलने आयी तो धोनी भावुक हो उठे।

तीसरा : अभी बीते वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब भारत को धोनी की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी दो रन लेते हुए आउट हो गए वापस जाते हुए उनके आंखो में आंसू आ गए थे।

ये पल ये दर्शाते हैं कि इंसान भले ही कितना मज़बूत और बड़ा हो, मगर इंसान की भावनाएं कभी-कभी उभर ही आती हैं।

Share this Article