Google Analytics —— Meta Pixel

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वैलर काे मारे चाकू, जेवरात लूट कर फरार…

NEWSDESK
3 Min Read

शहर के मुख्य बाजार स्थित एक ज्वैलर पर शनिवार की शाम 6 बजे 3 बदमाशों ने रिवॉल्वर तानकर व चाकू मारकर लाखों के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। घायल ज्वैलर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही यह खबर शहर में फैली तो सैंकड़ों की संख्या में लोग व व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस वारदात के बाद व्यापारियों में एक बार फिर रोष दिखाई दिया।

जानकारी अनुसार शैलेन्द्र जिंदल ने नगर के गार्दा मस्जिद पुरानी सब्जी मंडी के निकट जिंदल ज्वैलर्स के नाम से शोरूम किया हुआ है। शनिवार शाम को जब वह दुकान पर बैठा हुआ था तो 3 युवक वहां आए। जिनमें से 2 युवक दुकान में घुसे और एक बाहर खड़ा रहा। युवकों ने शैलेन्द्र से जेवरात दिखाने को कहा। उसने जैसे ही कुछ जेवरात दिखाए तो युवक अपने असली रूप में आ गए। उन्होंने सारे जेवरात उनके हवाले करने को कहा। जब शैलेन्द्र ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उस पर चाकू से वार किए। जिससे वह लहूलुहान हो गया।

शैलेन्द्र के शोर मचाने पर बाहर खड़े बदमाश ने शोरूम पर गोलियां चला दी। जिससे शीशे टूटकर नीचे गिर गए। इस दौरान मौका पाकर बदमाश काऊंटर पर रखे जेवरातों को उठाकर नंगे पैर भाग निकले। आवाज सुनकर एकत्रित हुई भीड़ ने बदमाशों का पीछा किया और पकडऩे की कोशिश की तो उन्होंने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर भी फैंके लेकिन वे भाग निकले। घायल शैलेन्द्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सूचना पाकर शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल ज्वैलर के भाई जितेन्द्र जिंदल ने बताया कि शैलेन्द्र के कान के पास चाकू मारा गया है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश अपने साथ कितने जेवरात ले गए हैं, इसका खुलासा शैलेन्द्र के उपचार के बाद पता चल सकेगा।जैसे ही यह खबर शहर में फैली तो भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रत्नेश बंसल, राजेश गर्ग, रिपू दमन गुप्ता आदि व्यापारी मौके पर पहुंच गए। रत्नेश बंसल ने कहा कि इस वारदात की व्यापार प्रकोष्ठ कड़े शब्दों में ङ्क्षनदा करता है और उन्होंने पुलिस से मांग की कि आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस वारदात से व्यापारियों में भय है। रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी रहे सुनील यादव, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Share this Article