Google Analytics —— Meta Pixel

हजारों की संख्या में रायपुर निगम ने तैयार करवाएं मास्क, हर दिन निशुल्क 5 हजार बांटने का टारगेट….

NEWSDESK
1 Min Read

कोरोना वायरस से बचाव के लिए रायपुर निगम निगम ने हजारों की संख्या में मास्क तैयार करवाए हैं। नगर निगम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को यह मास्क निशुल्क बांटेगी। हर दिन पांच हजार मास्क बांटने का टारगेट है।

जानकारी के अनुसार महिला समूहों ने रात भर जाग कर यह मास्क तैयार किया है। बता दें कि राजधानी में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद एहतियातन के तौर पर सरकार ने अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

बता दें कि एम्स में छात्रा भर्ती छात्रा को कोरोना की पुष्टि होने के बाद सरकार हरकत में आई। जिसके बाद शहर के एक दो जगहों में धारा 144 लगाई गई। सरकार ने अंतर्राज्यीय बस सेवा पर रोक लगा दी गई है। वहीं सरकार लगातार लोगों को सुरक्षित घर में रहने की अपील कर रहे हैं।

Share this Article