Google Analytics —— Meta Pixel

स्पेस स्टेशन में बना सकेंगे कुकीज, इसके ल‍िए नासा बना रहा है खास ओवन

NEWSDESK
2 Min Read

 अभी तक अंतर‍िक्ष में अंतरिक्षयात्री डिहाइड्रेड या पका हुआ भोजन अपने साथ लेकर जाते थे। लेकिन अब उम्‍मीद जताई जा रही है क‍ि इस साल के अंत तक स्‍पेस में अंतर‍िक्ष यात्री खुद कुकीज यानी बिस्किट पकाकर खा सकेंगे। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने जानकारी देते हुए बताया है क‍ि हम देखना चाहते हैं कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में बिस्किट को बेक यानी पकाने की प्रक्रिया कैसे काम करती है। इसके ल‍िए एक खास किस्‍म का ओवन भी तैयार किया जा रहा है। जिससे अंतर‍िक्ष में फ्रेश कुकीज बनाना आसान होगा।

इस ओवन को जीरो जी किचेन और डबलट्री बॉय हिल्टन कंपनी ने मिलकर तैयार किया है। इस ओवन को देखें तो ये एक बेलनाकार कंटेनर जैसा दिखाई देता है। इस डिजाइन को जानबूझकर ऐसा तैयार किया गया है, जिससे माइक्रोग्रेविटी में खाने की चीजों को सेकने में मदद मिल सके। अंतरिक्ष का वातावरण पृथ्वी जैसा बिल्कुल भी नहीं है।इस स्टेशन में पृथ्वी जैसा वातावरण तैयार करने के लिए कृत्रिम वातावरण तैयार किया जाता है. यह जानना रोमांचक होगा कि माइक्रोग्रेविटी में बिस्किट कैसे बनाया जाएगा।

मैसिमिनो ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में बना बिस्किट खा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि अंतरिक्ष में बिस्किट एक बार में ही बन जाएंगे या नहीं लेकिन इनकी खुशबू बेहद रोमांचक होगी।इस ऑवन को नवंबर 2019 में स्‍पेस ओवन लॉन्‍च करने की घोषणा की थी। इसमें रोल, कुकीज़, पैटीज़, पॉकेट्स और अन्‍य चीज़ें बना सकते हैं जो कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान लंबे समय तक चल सकती हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किस अंतरिक्ष यान में और कब इसकी शुरुआत होगी।

Share this Article