Google Analytics —— Meta Pixel

स्टेशन पर गाने वाली महिला को रिएलिटी शो से ऑफर मिला, यात्री ने वीडियो वायरल किया था

NEWSDESK
1 Min Read

 पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गा रही एक महिला का वीडियो सामने आया था। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब उस महिला को मुंबई के एक रिएलिटी शो में गाने का ऑफर मिला है। महिला का नाम रानू मंडल है। इवेंट वालों ने ही रानू के मुंबई में होने वाले खर्च में मदद करने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, रातों-रात सेलेब्रिटी बनीं रानू की शादी मुंबई के बाबुल मंडल से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उनके पति का देहांत हो गया और वह बंगाल लौट आईं।

वायरल वीडियो से मिला मंच
पिछले दिनों वह चर्चा में तब आईं, जब एक यात्री ने उनके गाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। रानू के मुताबिक, अभी तक वह स्टेशन पर पेट पालने के लिए गाया करती थीं, लेकिन अब उन्हें एक मंच मिल गया है।

Share this Article