Google Analytics —— Meta Pixel

सोनिया गांधी के खिलाफ सब इंजीनियर को विवादित पोस्ट शेयर करना पड़ा महंगा, कलेक्टर ने किया निलंबित…

NEWSDESK
1 Min Read

सोशल मीडिया में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़े विवादित पोस्ट शेयर करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा डौंडी नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर के आर बर्मन को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि सब इंजीनियर के आर बर्मन ने कुछ दिनों पूर्व मीडिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ी विवादित पोस्ट को शेयर किया गया था। जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सब इंजीनियर के खिलाफ सिविल संहिता अधिनियम के उल्लंघन की शिकायत की थी। बालोद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निलंबन की कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं नियम 5 के विपरीत पाए जाने के बाद की गई है।

Share this Article