Google Analytics —— Meta Pixel

सेना के जवानों ने जमा देने वाली ठंड में किया गरबा, वीडियो शेयर कर कहा- ‘कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी’

NEWSDESK
1 Min Read

केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारतीय सेना के जवानों का गरबा करते हुए वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय सेना के जवान सियाचिन में गरबा कर रहे हैं। सियाचिन में तापमान शून्य से नीचे होता है। गुजरात के लोग नवरात्री में गरबा और डांडिया का करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान बर्फ से ढके इस इलाके में किस तरह झूमते हुए गरबा कर रहे हैं। जवानों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, #IndianArmy पर गर्व है। ये शून्य से भी कम तापमान में गरबा करके त्योहार का जश्न मना रहे हैं। यही भावना है जो कि भारत को अजेय बनाती है…’कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी’।

Share this Article