Google Analytics —— Meta Pixel

सुबह उठते ही जरुर करें ये 5 काम, फिर देखे कमाल.

NEWSDESK
2 Min Read

अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा रहता है। इसी वजह से सुबह कुछ ऐसे काम करना चाहिए, जिनसे हमारे विचार सकारात्मक बने। यहां जानिए पुरानी मान्यताओं के अनुसार ऐसे काम जो सुबह-सुबह सभी को करना चाहिए।

सुबह-सुबह जरूर करें ये काम:

सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय बिस्तर छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने पर देवी-देवताओं की कृपा भी मिलती है और स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। सुबह का वातावरण स्वास्थ्य के लिए वरदान होता है।

सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। इसके लिए रात को ही तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख देना चाहिए। ये पानी हर रोज पीने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं।

लंबे समय तक स्वस्थ और जवान बने रहने के लिए योग-ध्यान सर्वश्रेष्ठ उपाय है। योग से शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से बचा रहता है और ध्यान से मानसिक स्तर पर शक्ति मिलती है।

कभी-कभी पूरे शरीर की तेल मालिश करनी चाहिए। इसके लिए सुबह का समय श्रेष्ठ रहता है। तेल मालिश से शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा की गंदगी साफ हो जाती है। त्वचा की चमक बढ़ती है।

शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाते हैं, वे घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। अच्छी सेहत के साथ ही लंबी उम्र भी मिलती है।

Share this Article